फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allottees will get possession of Khorabar Township by July

Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप में जुलाई तक मिलेगा आवंटियों को कब्जा

Sat, 16 May 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Allottees will get possession of Khorabar Township by July
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने खोराबार आवासीय टाउनशिप परियोजना में आवंटियों को जल्द कब्जा दिलाने की तैयारी तेज कर दी है। प्राधिकरण ने पहले चरण में जुलाई तक करीब एक हजार फ्लैट और प्लॉट आवंटियों को सौंपने का लक्ष्य तय किया है, जबकि शेष आवासों और भूखंडों का कब्जा अक्तूबर तक दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

पूरी परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह और सहायक अभियंता एके तायल के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न श्रेणी के फ्लैटों में चल रहे निर्माण और फिनिशिंग कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि कोशिश यह होनी चाहिए कि तय समय सीमा से पहले ही आवंटियों को उनके घर मिल जाएं। दरअसल, प्राधिकरण अप्रैल में ही आधे आवंटियों को कब्जा देने की तैयारी में था लेकिन फिनिशिंग, विद्युतीकरण और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कुछ कार्य समय पर पूरे नहीं हो सके। अब इन कार्यों को युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed