फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allottees of Khorabar Township will soon get allotment letters

बदल रहा है गोरखपुर: खोराबार टाउनशिप के आवंटियों को शीघ्र मिलेगा आवंटन पत्र

Wed, 13 Dec 2023 02:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Dec 2023 02:29 PM IST
सार

जीडीए की ओर से प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर को लेकर पहली प्री बिड मीटिंग मंगलवार को हुई। इच्छुक विकासकर्ता ऑनलाइन जुड़े। उनकी ओर से कई सुझाव दिए गए, साथ ही सेंटर के निर्माण को लेकर मंथन किया गया।

विज्ञापन
Allottees of Khorabar Township will soon get allotment letters
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना के आवंटियों को आवंटन पत्र भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। आवंटन पत्र पर अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद आवंटियों को कॉल कर इसकी सूचना दी जा रही है। जीडीए द्वारा कॉल कर बुलाए जाने से उम्मीद है कि जल्द ही आवंटन पत्र सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना के तहत आवेदन किए लाभार्थियों की ई-लाॅटरी 24 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में निकाला गया था। इसमें 1331 फ्लैट व 311 भूखंड समेत कुल 1642 आवासीय संपत्तियों का ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।
विज्ञापन


आवंटन के बाद जीडीए उनको आवंटन पत्र देने की तैयारी में जुट गया है। आवंटन पत्र पर हस्ताक्षर के साथ आवंटियों को कॉल कर जानकारी दी जा रही है। संभावना है कि दो दिन में उनको आवंटन पत्र जारी करना शुरू कर दिया जाएगा। आवंटियों द्वारा जीडीए से आवंटन पत्र नहीं ले जाने पर उनके पते पर उसे भेजने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रधान ने गाड़ी सीखने के दौरान सात बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

कन्वेंशन सेंटर निर्माण को लेकर किया मंथन
जीडीए की ओर से प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर को लेकर पहली प्री बिड मीटिंग मंगलवार को हुई। इच्छुक विकासकर्ता ऑनलाइन जुड़े। उनकी ओर से कई सुझाव दिए गए, साथ ही सेंटर के निर्माण को लेकर मंथन किया गया।

विकासकर्ताओं ने कहा कि वार्षिक कंसेशन फीस (एसीएफ) यानी संचालन के समय हर साल जीडीए को दी जाने वाली धनराशि पर बोली लगाई जाए। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने उनके सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद संशोधन जीडीए की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मेन लाइन से जुड़ी कैंट स्टेशन की पहली और दूसरी लाइन, यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया कायाकल्प

प्राधिकरण की ओर से उपाध्यक्ष, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह एवं सहायक अभियंता एके तायल जीडीए उपाध्यक्ष के कक्ष से बैठक में शामिल हुए। विकासकर्ताओं ने कहा कि उनके सुझावों पर विचार किया गया तो बोली में शामिल होने में उन्हें सहूलियत होगी। रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) में अपफ्रंट डेवलपमेंट प्रीमियम यानी बोली के लिए रखे गए आधार धनराशि को फ्रीज करने का अनुरोध किया गया है। उनकी ओर से निविदा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने का सुझाव भी दिया गया। विकासकर्ताओं के अनुरोध पर जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर एक बार फिर प्री बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इंटरसिटी निरस्त होने से बढ़ गईं यात्रियों की मुश्किलें, सर्द रात में ट्रेनों का इंतजार भारी

पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाना है कन्वेंशन सेंटर
चंपा देवी पार्क एवं वाटर पार्क वाली जमीन पर प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर पीपीपी माॅडल पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए जीडीए ने नए सिरे से रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) प्रकाशित किया है। 26 दिसंबर को दोपहर बाद दो बजे तक निविदा डाली जा सकती है। इस परियोजना के तहत 24.65 एकड़ में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, फाइव स्टार होटल, एलीट क्लब, यूपी हाट व आध्यात्मिक पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed