फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of encroachment and plotting on Waqf land; complaints regarding the blocking of pathways.

Gorakhpur News: वक्फ की जमीन पर कब्जे और प्लाटिंग का आरोप, रास्ते बंद होने की शिकायत

Mon, 05 Oct 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment and plotting on Waqf land; complaints regarding the blocking of pathways.
जंगल धूसड़ (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुरा में इमामबाड़ा स्टेट की वक्फ संपत्ति पर कब्जा कर प्लाटिंग किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 16 एकड़ जमीन पर वर्षों से खेती, साप्ताहिक बाजार, दशहरा और ताजिया मेला लगता रहा है। अब बाउंड्री कराए जाने से मजार, पुराने कुएं और ग्रामीणों के रास्ते प्रभावित हो गए हैं। रविवार को ग्राम प्रधान माधव प्रसाद समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पिपराइच थाने में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2018 के बाद कई गाटों पर वक्फ संख्या 67 का बोर्ड लगाया गया था। इसमें जमीन को इमामबाड़ा स्टेट की वक्फ संपत्ति बताते हुए क्रय-विक्रय नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। आरोप है कि बाद में बोर्ड हटा दिया गया और जमीन पर प्लाटिंग शुरू कर दी गई। ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों में जमीन की प्रकृति बदले जाने और रजिस्ट्री किए जाने की भी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बाजार परिसर में स्थित मलंग बाबा की मजार तक जाने का रास्ता बंद किया जा रहा है। एक गाटा को राजस्व अभिलेखों में नवीन परती दर्ज होने के बावजूद वहां प्लाटिंग का आरोप लगाया गया है। पुराने कुएं को पाटने की शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान माधव प्रसाद, निजामुद्दीन, इश्तियाक, काली, इंद्रजीत निषाद, मुमताज, मुस्तफा, सालार, हाशमी, सिरताज, मिराज, निशा, फातिमा और सुभान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। लेखपाल मंजेश नापित ने बताया कि ग्रामीणों के रास्ते को लेकर मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने अभिलेखों की जांच कराकर कार्रवाई और बंद रास्ते खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed