फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations have been made that no action has been taken even eight days after the incident.

Gorakhpur News: महिला ने लगाया छह लाख रुपये और जेसीबी छीनने का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations have been made that no action has been taken even eight days after the incident.
उनवल (गोरखपुर)। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने खजनी थाना क्षेत्र में छह लाख रुपये नकद और जेसीबी मशीन छीनने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के एजेंट समेत आठ लोगों ने उसके साथ मारपीट, छेड़खानी की और जेसीबी मशीन जबरन लेकर चले गए। घटना के आठ दिन बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनके पति ने वर्ष 2023 में बस्ती जिले की एक फाइनेंस कंपनी से ऋण लेकर जेसीबी मशीन खरीदी थी। बाद में पति के पैरालिसिस से पीड़ित होने पर मशीन का संचालन बंद हो गया। इसी दौरान फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि के कहने पर अनुबंध के आधार पर जेसीबी को पिपराइच क्षेत्र के एक व्यक्ति को किराए पर दे दिया गया। आरोप है कि 22 महीने तक किराया नहीं मिलने पर उन्होंने मशीन को खजनी थाने में खड़ा करा दिया था। पीड़िता के अनुसार, जमीन बेचकर जुटाए गए आठ लाख रुपये लेकर वह ऋण चुकाने के लिए खजनी थाने पहुंची थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed