{"_id":"6a49732f33fe8b79900665e5","slug":"allegation-of-pressuring-for-a-compromise-in-a-registered-case-of-rape-and-attempted-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1374832-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुकदमे में सुलह का बनाया दबाव, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुकदमे में सुलह का बनाया दबाव, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 05 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि नाबालिग बेटी के मोबाइल फोन पर तमंचा और पिस्टल के फोटो व वीडियो भेजकर धमकी दी गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पटीदारों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और जहर देकर जान से मारने की कोशिश की धारा में प्राथमिकी पहले से दर्ज है। आरोप है कि इसी मामले में समझौता करने और मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़िता के अनुसार, एक जुलाई को वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने गई थी। इसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी के मोबाइल फोन पर तमंचा और पिस्टल के फोटो व वीडियो भेजे गए। साथ ही संदेश देकर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया गया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।