{"_id":"657cad6ac640697d9e02c7f7","slug":"allegation-of-not-registering-a-case-in-the-death-of-a-young-man-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-400802-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक की मौत के मामले में केस न दर्ज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक की मौत के मामले में केस न दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर एक के सेवई टोला में नाटक मंचन के दौरान कन्हैया की मौत के मामले में परिजनों ने केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।
मां कौशिल्या का आरोप है कि नाटक के दौरान पीछे से एक युवक ने जानबूझकर धक्का मार दिया था, जिस वजह से बोतल गले में लगने से मौत हो गई। आरोप है कि घायल होने के बाद भी कन्हैया को अस्पताल नहीं ले जाया गया, उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया था।
आरोप है कि बेटी भी वहां पर मौजूद थी, उसे भी पकड़ लिए थे। बाद में मारपीट की गई तो बेटी ने केस दर्ज कराया। दूसरा केस तो दर्ज हो गया, लेकिन पहली घटना में आज तक केस दर्ज नहीं हुआ। मां और कन्हैया की पत्नी ने एसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेवई टोला की कौशिल्या देवी अपनी देवरानी संगीता, कन्हैया की पत्नी प्रियंका और बेटी रवीना के साथ शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची थीं। कौशिल्या ने बताया बताया 19 अक्तूबर को उनके गांव में दुर्गा पंडाल सजाया गया था। गांव के कुछ लोग उनके बेटे कन्हैया को नाटक का मंचन करने के लिए घर से बुलाकर ले गए जहां हादसा हुआ।