फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Marriage house operator committed suicide by hanging himself

Gorakhpur News: मैरिज हॉल संचालक ने की खुदकुशी, कर्ज बढ़ते गया- नहीं चुका पाने से बढ़ता गया अवसाद

Tue, 16 Jul 2024 12:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 12:37 PM IST
सार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक स्थित श्रीराम मैरिज हॉल के संचालक भानु प्रताप सिंह (40) ने सोमवार दोपहर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Marriage house operator committed suicide by hanging himself
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक स्थित श्रीराम मैरिज हॉल के संचालक भानु प्रताप सिंह (40) ने सोमवार दोपहर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भानु प्रताप मैरिज हॉल बनवाने में कर्जदार हो गए थे, इसके चलते वह अवसाद में चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया होगा।
विज्ञापन

 

In Gorakhpur, Marriage house operator committed suicide by hanging himself
शाहपुर में मैरेज हॉल के अंदर परिजनों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के व्यास नगर कॉलोनी निवासी भानु प्रताप सिंह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। तीन साल पहले पहली पत्नी से तलाक होने के बाद दूसरी शादी की थी, जिससे एक बेटी है। पादरी बाजार निवासी श्रीराम सिंह का तिनकोनिया नंबर एक में मैरिज हॉल है, जिसे भानु कई वर्षों से किराए पर लेकर संचालित कर रहे थे।

परिजनों ने बताया कि भानु एक साल पहले पिपराइच में जमीन किराए पर लेकर मैरिज हॉल बनवा रहे थे। इसमें वह कर्जदार हो गए थे। जिस जमीन पर मैरिज हॉल बनवा रहे थे, भाइयों के बीच विवाद की वजह से उसका निर्माण रुक गया। इस वजह से भानु कई महीनों से परेशान थे। इधर, श्रीराम मैरिज हॉल का प्रतिवर्ष किराया भी बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed