फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegation of embezzling Rs 10 lakh in the name of getting a flat

Gorakhpur News: फ्लैट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 16 Jun 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzling Rs 10 lakh in the name of getting a flat
गोरखपुर। झंगहा इलाके के टोला वनमाली के रहने वाले संतोष कुमार यादव पुत्र योगेन्द्र यादव से फ्लैट दिलाने के नाम पर दो लोगों ने 10.40 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन


संतोष ने बताया की वो गोरखपुर में मकान लेना चाहता था। इसको लेकर उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई। उन्होंने गंगानगर, बशारतपुर में फ्लैट दिखाया और 27 लाख रुपये कीमत बतायी। फ्लैट पसंद आने पर लेने को तैयार हो गया। वह कई किश्तों में 8.75 लाख रुपये नकद व 1.25 लाख रुपये चेक यानि कुल 10 लाख लेने के बाद अलग से 40 हजार रुपये और ले लिए। 5 नवंबर 2019 तक 5 लाख रुपये और देने पर फ्लैट का अनुबंध करने की बात कही। लेकिन आरोपियों ने न तो अनुबंध कराया और न ही इस सम्बन्ध में कोई सार्थक पहल किया। कई वर्ष बीत जाने पर भी आज तक पैसा नहीं दिये।
विज्ञापन

इस सम्बन्ध में महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव से 19 मई 2024 को लगभग 8:00 बजे सुबह उनके किराये के मकान स्थित नरायन नगर बरगदवां जाकर अपने पैसे की मांग किये तो वे अपने दामाद के साथ मिलकर जानमाल माल की धमकी देकर भगा दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed