फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   allegation of abduction

किशोरी को अगवा करने का आरोप

Sun, 05 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
allegation of abduction
किशोरी को अगवा करने का आरोप
विज्ञापन

तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को उसका पड़ोसी अगवा कर लिया है। इस मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 31 मई को तड़के चार बजे के करीब पड़ोस का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस साजिश में गांव के कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को कुछ लोग अपने घर बुलाते थे और मोबाइल से अक्सर आरोपी युवक से बात करवाते थे। आरोपी किशोरी का पड़ोसी है और रिश्ते में चाचा लगता है। पीड़ित ने तहरीर में आशंका जताई है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी या तो उसके बेटी को बेच देगा या फिर उसकी हत्या कर देगा। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed