फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All workers will together support the candidate of

Gorakhpur News: इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का सभी कार्यकर्ता मिलकर करेंगे समर्थन

Fri, 15 Mar 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
All workers will together support the candidate of
सपा कार्यालय पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने जताई सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस और सपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी मेंं लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। दोनों दलों के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे का खुलकर समर्थन करने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि गठबंधन की यह बैठक इसलिए की गई है ताकि हमारे और कांग्रेस के नेताओं के बीच समन्वय स्थापित हो सके। लोकसभा चुनाव में गोरखपुर और बांसगांव में जो भी प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे, दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता उसका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि दोनों सीटों पर गठबंधन की जीत हो, इसके लिए मिलकर प्रयास करना होगा।
बैठक में डॉ. सुरहिता करीम, गोपाल यादव, जगदीश यादव, मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, रामभुआल निषाद, विजय बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed