फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All tickets of Gorakhpur-Anand Vihar special booked in 12 hours

Gorakhpur News: 12 घंटे में ही बुक हो गए गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल के सभी टिकट, कोच में घुसने के लिए मारामारी

Tue, 14 Mar 2023 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Mar 2023 10:42 AM IST
सार

स्लीपर कोच में सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को शौचालय को लेकर हो रही है। गैलरी और शौचालय के पास भी लोगों के बैठने के कारण लोगों को शौचालय तक पहुंच पाना मुश्किल है। वहीं, अधिकांश ट्रेनें नो रूम हो चुकी हैं जिनमें प्रतीक्षा सूची का टिकट भी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
All tickets of Gorakhpur-Anand Vihar special booked in 12 hours
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ होने के कारण ट्रेन के अंदर खिड़की से प्रवेश करता युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली के बाद ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। यात्रियों को टिकट लेने के साथ ही कोच में घुसने के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोरखपुर से आनंद विहार के लिए सोमवार को रवाना हुई स्पेशल ट्रेन के सभी टिकट महज 12 घंटे में ही बुक हो गए।

विज्ञापन


स्टेशन पर सोमवार को भी यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। दिल्ली जाने वाली गोरखधाम, सत्याग्रह, बिहार संपर्क क्रांति और वैशाली एक्सप्रेस में इस कदर भीड़ थी कि कुछ यात्रियों को पायदान पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। कोच में घुसने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन


स्लीपर कोच में सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को शौचालय को लेकर हो रही है। गैलरी और शौचालय के पास भी लोगों के बैठने के कारण लोगों को शौचालय तक पहुंच पाना मुश्किल है। वहीं, अधिकांश ट्रेनें नो रूम हो चुकी हैं जिनमें प्रतीक्षा सूची का टिकट भी उपलब्ध नहीं है। सुबह से ही तत्काल टिकट के लोग परेशान हो जा रहे हैं। आरक्षण केंद्र पर लाइन में लगने के बाद भी तत्काल का कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed