फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All the exercises failed, only 62.5 percent voting in Nagar Panchayats

Gorakhpur News: तमाम कवायद फेल, नगर पंचायतों में महज 62.5 फीसदी वोटिंग

Fri, 05 May 2023 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 05 May 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
All the exercises failed, only 62.5 percent voting in Nagar Panchayats
मौसम के साथ देने के बावजूद चार फीसदी घटा मत प्रतिशत
विज्ञापन


गोरखपुर। तमाम कवायदों के बावजूद बृहस्पतिवार को नगर पंचायतों में मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ सका। हालांकि सुबह जिस तरह बूथों पर भीड़ उमड़ी, उससे लगा कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है। लेकिन, दोपहर होते-हाेते कई नगर पंचायतों में बूथों पर सन्नाटा पसर गया। जिले की 11 नगर पंचायतों में महज 62.5 फीसदी वोटिंग हो सकी। यह पूर्व से चार फीसदी कम है।
यह हाल तब रहा जब मौसम ने खूब साथ दिया। दो दिन से हो रही बारिश भी थमी रही। हालांकि वोटिंग प्रतिशत कम होने की एक वजह दोपहर में कड़ी धूप भी हो सकती है। पिछले बार जिले की आठ नगर पंचायतों में कुल 66.76 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायतों में सबसे अधिक जागरूकता नई बनी नगर पंचायत घघसरा बाजार, चौमुखा के मतदाताओं ने दिखाई। सहजनवां और मुंडेरा बाजार के मतदाता भी आगे रहे। घघसरा बाजार नगर पंचायत में सर्वाधिक 67.75 फीसदी तो चौमुखा में 67.56 फीसदी वोटिंग हुई। सहजनवां में 65.23 और मुंडेरा बाजार में 65.08 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे कम 52.33 फीसदी मतदान बड़हलगंज में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed