{"_id":"649b34337e2930a29f05f026","slug":"all-the-113-urinals-of-the-city-will-be-made-smart-by-breaking-them-there-will-be-a-sensor-fitted-spout-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-221748-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के 113 यूरिनल बनाए जाएंगे स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के 113 यूरिनल बनाए जाएंगे स्मार्ट
विज्ञापन
सेंसर युक्त टोंटी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के सभी 113 यूरिनल तोड़कर इन्हें स्मार्ट बनाया जाएगा। यहां सेंसर युक्त टोंटी लगेगी। बाहर नजर आने वाले पाइप को दीवारों के अंदर किया जाएगा। सभी को नालों या सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा ताकि आसपास बदबू और गंदगी न हो।
शहर के ज्यादातर यूरिनल जर्जर हो चुके हैं। यहां गंदगी इतनी ज्यादा रहती है कि आसपास से गुजरने वाले नाक बंद कर लेते हैं। सड़क के किनारे बने यूरिनल पर न तो शेड की व्यवस्था है, न ही सामने से ढका गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब नगर निगम ने स्मार्ट यूरिनल बनाने का निर्णय लिया है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर में सभी पुराने यूरिनल को तोड़कर स्मार्ट सिस्टम वाले यूरिनल तैयार होंगे। ऐसी व्यवस्था की जाएगा कि ये हमेशा साफ-सुथरा रहें। बजट मिलने के बाद इस काम में तेजी लाई जाएगी।