{"_id":"5e7714f48ebc3e76ac0a94de","slug":"all-shop-and-market-closed-due-to-janta-curfew-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू : दिनभर सूनी पड़ी रही गोलघर बाजार की सड़कें, न दुकानें खुली, ना लोग दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू : दिनभर सूनी पड़ी रही गोलघर बाजार की सड़कें, न दुकानें खुली, ना लोग दिखे
Sun, 22 Mar 2020 02:24 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 22 Mar 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
गोलघर में बंद दुकान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता कर्फ्यू के समर्थन में गोलघर व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। हालांकि रविवार के दिन गोलघर की अधिकतर दुकानें बंद ही रहती हैं लेकिन जनता कर्फ्यू के दिन दुकानों से लेकर सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
गोलघर व्यापार मंडल की तरफ से शनिवार को ही बंदी का समर्थन किया गया था। अध्यक्ष अभिषेक शाही ने बताया कि सभी दुकानों को पूरी तरह बंद किया गया है। दुकानें बंद होने और पहले से ही जनता कर्फ्यू की जानकारी होने की वजह से सड़कों पर लोग नहीं दिखे। सिविल लाइंस रोड की भी दुकानें पूरी तरह बंद थी।
विज्ञापन
ऐसे ही विजय चौराहा, बक्शीपुर, टाउनहाल समेत अन्य सभी जगहों पर व्यापारियों ने जनता कर्फ्यू के समर्थन में दुकानें बंद रखी।
सुबह नहीं लगी दूध की दुकान
जनता कर्फ्यू को लेकर सुबह गोलघर की दुकानों पर लगने वाली दूध की दुकान भी नहीं लगी थी। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक दूध की गाड़ी बाजार में खड़ी हो जाती थी। कुछ लोग वहीं से ताजा दूध खरीदते थे तो शहर के अलग अलग इलाकों के दुकानदार भी दूध के पैकेट खरीदकर ले जाते थे।
विज्ञापन
घोष कंपनी के अमित ने बताया कि व्यवसाय से जरूरी कोरोना के प्रति जागरूकता में भागीदारी करना है। इसलिए जनता कर्फ्यू के दिन दुकानों को बंद रखा गया।