फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   all school closed till january 1st During to heavy cold in gorakhpur

गोरखपुर में ठंड का सितम, नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक रहेंगे बंद

Mon, 30 Dec 2019 04:16 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 30 Dec 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
all school closed till january 1st During to heavy cold in gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में बढ़ रहे कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोरखपुर जिले के नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 1 जनवरी तक बन्द रहेंगे। यह आदेश गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन ने दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को दिन में पारे ने लुढ़ककर पिछले 57 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। इससे कम तापमान 24 दिसंबर 1961 को 10 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो से तीन दिन इस तरह की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


घर से बाहर तक अलाव तापते रहे लोग
ठंड की वजह से शहर के अधिकांश लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। बाजार में और दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखी। ठंड से राहत पाने के लिए लोग घर से बाहर तक अलाव तापते नजर आए। भीषण सर्दी की वजह से रविवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक की न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हो सके। घना कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक ठंड और कोहरा का असर परिवहन सेवाओं पर भी दिखा। कई ट्रेनें लेट हुईं तो कई फ्लाइटों का संचालन भी बिगड़ा रहा। दिनभर रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। इस दौरान यात्रियों को भी ठंड के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed