{"_id":"5edcb25890036b0f162ca7d1","slug":"all-religious-places-will-open-from-june-8-special-arrangements-in-temples-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0: कल से खुलेंगे मंदिरों के कपाट, जानिए क्या होगा वर्जित, किसकी मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1.0: कल से खुलेंगे मंदिरों के कपाट, जानिए क्या होगा वर्जित, किसकी मिलेगी अनुमति
Sun, 07 Jun 2020 02:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Jun 2020 02:57 PM IST
सार
- बिना मास्क मंदिर में श्रद्धालुओं को नहीं दिया जाएगा प्रवेश
- शासन के निर्देशों का पालन कराएंगी मंदिर समितियां
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ जून से गोरखपुर शहर के सभी मंदिरों को खोले जाने की तैयारियां मंदिर समितियों ने पूरी कर ली है। जो भी निर्देश शासन की ओर से मिले हैं उनका पालन कराए जाने की तैयारी हो रही है। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं का मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
शहर के प्रमुख काली मंदिर गोलघर, काली मंदिर दाऊदपुर, हनुमान मंदिर बेतियाहाता, साईं मंदिर बेतियाहाता, शनि मंदिर, विष्णु मंदिर और हट्ठी माता मंदिर खुलने पर भक्तों को भगवान की प्रतिमा छूने की अनुमति नहीं होगी। भक्त कम से कम दो मीटर की दूरी से ही प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा प्रसाद एवं फूल बाहर से लाना भी वर्जित होगा। एक साथ ज्यादा भक्तों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
काली मंदिर दाउदपुर के पुजारी पंडित विजय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रतिमा को छूने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। इसके अलावा बाहर से लाकर प्रसाद और फूल चढ़ाना भी प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर में काफी जगह है तो सामाजिक दूरी बनाये रखने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
काली मंदिर गोलघर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि मंदिर में एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथ सैनिटाइजर साफ कराए जाएंगे।

गोरखनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी
gorakhnath temple
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि मंदिर को खोले जाने की तैयारी पूरी हो गई है। शासन से जो भी दिशा-निर्देश जारी हुए हैं, उनका पालन कराया जाएगा। आठ जून से प्रतिदिन सुबह पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष पालन कराया जाएगा। मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिर में सैनिटाइजेशन का इंतजाम भी रहेगा। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे।