फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All religious places will open from June 8, special arrangements in temples in gorakhpur

अनलॉक 1.0: कल से खुलेंगे मंदिरों के कपाट, जानिए क्या होगा वर्जित, किसकी मिलेगी अनुमति

Sun, 07 Jun 2020 02:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Jun 2020 02:57 PM IST
सार

  • बिना मास्क मंदिर में श्रद्धालुओं को नहीं दिया जाएगा प्रवेश
  • शासन के निर्देशों का पालन कराएंगी मंदिर समितियां

विज्ञापन
All religious places will open from June 8, special arrangements in temples in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आठ जून से गोरखपुर शहर के सभी मंदिरों को खोले जाने की तैयारियां मंदिर समितियों ने पूरी कर ली है। जो भी निर्देश शासन की ओर से मिले हैं उनका पालन कराए जाने की तैयारी हो रही है। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं का मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख काली मंदिर गोलघर, काली मंदिर दाऊदपुर, हनुमान मंदिर बेतियाहाता, साईं मंदिर बेतियाहाता, शनि मंदिर, विष्णु मंदिर और हट्ठी माता मंदिर खुलने पर भक्तों को भगवान की प्रतिमा छूने की अनुमति नहीं होगी। भक्त कम से कम दो मीटर की दूरी से ही प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा प्रसाद एवं फूल बाहर से लाना भी वर्जित होगा। एक साथ ज्यादा भक्तों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा।  
विज्ञापन


काली मंदिर दाउदपुर के पुजारी पंडित विजय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रतिमा को छूने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। इसके अलावा बाहर से लाकर प्रसाद और फूल चढ़ाना भी प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर में काफी जगह है तो सामाजिक दूरी बनाये रखने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली मंदिर गोलघर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि मंदिर में एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथ सैनिटाइजर साफ कराए जाएंगे।

गोरखनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी

All religious places will open from June 8, special arrangements in temples in gorakhpur
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि मंदिर को खोले जाने की तैयारी पूरी हो गई है। शासन से जो भी दिशा-निर्देश जारी हुए हैं, उनका पालन कराया जाएगा। आठ जून से प्रतिदिन सुबह पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष पालन कराया जाएगा। मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिर में सैनिटाइजेशन का इंतजाम भी रहेगा। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed