फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All passengers coming from abroad will be tested for corona

Gorakhpur News: विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की होगी कोरोना जांच, शासन ने लिया निर्णय

Tue, 03 Jan 2023 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Jan 2023 12:12 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में कोरोना जांच का दायरा विभाग धीरे-धीरे बढ़ाता जा रहा है। इसके लिए जांच केंद्र भी बढ़ा दिए गए हैं। मौजूदा समय में 17 जगहों पर कोरोना जांच कराई जा रही है। सोमवार को इन स्थानों पर 461 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इसमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

विज्ञापन
All passengers coming from abroad will be tested for corona
कोरोना वायरस। (फाइल) - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच का फैसला लिया गया है। यह जांच आरटी-पीसीआर और एंटीजन किट दोनों से होगी। इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में अभी 17 जगहों पर कोरोना की जांच की जा रही है। इनमें एयरपोर्ट भी शामिल है। एयरपोर्ट पर अब तक स्वास्थ्य कर्मी किसी भी यात्री की रैंडम जांच कर नमूने ले लेते थे, लेकिन अब विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जाएगी। इस दौरान चीन, जापान, साउथ कोरिया जैसे देशों से आने वाले लोग प्राथमिकता में रहेंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि विदेश से आने वाले लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। अब रैंडम की जगह विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान नहीं है, लेकिन यहां के लोग विदेश दूसरे एयरपोर्ट के रास्ते जाते हैं। वापस आने पर उस एयरपोर्ट पर लोगों की जांच भी हो रही है,  लेकिन स्थनीय स्तर पर भी विभाग की टीम ऐसे लोगों की जांच करेगी।

461 की हुई कोरोना जांच, रिपोर्ट निगेटिव

गोरखपुर जिले में कोरोना जांच का दायरा विभाग धीरे-धीरे बढ़ाता जा रहा है। इसके लिए जांच केंद्र भी बढ़ा दिए गए हैं। मौजूदा समय में 17 जगहों पर कोरोना जांच कराई जा रही है। सोमवार को इन स्थानों पर 461 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इसमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल समेत जिला अस्पताल के इमरजेंसी, चरगांवा, एयरपोर्ट सहित सीएचसी पर कोरोना जांच की सुविधा है। इन केंद्रों पर एंटीजन किट के साथ आरटी-पीसीआर जांच भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed