फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All India T-20 Target Champions Trophy will be held from March 3

Gorakhpur News: तीन मार्च से होगी ऑल इंडिया टी-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी

Sat, 10 Feb 2024 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
All India T-20 Target Champions Trophy will be held from March 3
आल इण्डिया प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर प्रेस वार्ता करते  एक
प्रतियोगिता की विजेता टीम को तीन लाख रुपये और उपविजेता टीम को दो लाख नकद व ट्राॅफी दी जाएगी
विज्ञापन

- देश भर की आठ टीमें करेंगी प्रतिभाग,
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट संघ से संबद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 7वीं आल इंडिया प्राइज मनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तीन से 10 मार्च तक किया जाएगा।
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डाॅ. राजेश यादव व सचिव डाॅ. त्रिलोक रंजन ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े पुरस्कार राशि वाली लीग आधारित इस प्रतियोगिता को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड और सेंट एंड्रयूज कालेज के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश भर से लगभग आठ प्रमुख टीमें लक्ष्य चैपिंयंस ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन

सफेद गेंद से रंगीन किट में 20-20 ओवरों की प्रतियोगिता में आठ टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा। प्रत्येक पूल की टीमें एक दूसरे से खेलेंगी और प्रत्येक पूल से दो सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल के लिए प्रवेश करेंगी। सचिव डाॅ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि समिति ने सफल आयोजन के लिए तकनीकी समिति सहित अन्य कई कमेटियों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद व लक्ष्य चैंपियंस ट्राॅफी व उपविजेता टीम को भी दो लाख नकद व ट्राॅफी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 21 हजार रुपये नकद, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 11-11 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी दी जाएगी। प्रत्येक मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को स्व. योगेश्वर सिंह की स्मृति में मैन ऑफ द मैच का नकद पुरस्कार व ट्राॅफी दी जाएगी।


बीसीसीआई के होंगे अंपायर और स्कोरर
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बीसीसीआई के अश्विनी मनध्यानी व अंतरराष्ट्रीय स्कोरर एसपी सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय बीसीसीआई स्तर के अंपायर व स्कोरर की टीम आएगी। इनके दिशानिर्देश में बीसीसीआई के नियमों के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक हर्ष सिन्हा, संयुक्त सचिव डाॅ. मुदित गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, शफीक अहमद सिद्दीकी, मनीष सिंह, राजन राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed