{"_id":"6668d0acf8dac499c404bd74","slug":"all-india-railway-badminton-competition-will-be-held-in-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-586385-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में होगी ऑल इंडिया रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में होगी ऑल इंडिया रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
गोरखपुर। 71वीं ऑल इंडिया रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को मिली है। 17 से 24 जुलाई तक इस प्रतियोगिता को कराने का प्रस्ताव है। इसमें देशभर से रेलवे की 22 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।
प्रतियोगिता का आयोजन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के बैडमिंटन हाॅल में होगा। इसका हाल ही में रेनोवेशन कराया गया है। सप्ताहभर चलने वाली प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता सीनियर आयु वर्ग में आयोजित होगी। करीब 22 वर्षों बाद पूर्वोत्तर रेलवे को इस प्रतियोगिता की जिम्मेदारी मिली है।
एनईआर तैयारियों में जुट गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंडियन रेलवे की टीम में मौका मिलेगा, जो आगे की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी।
विज्ञापन
सिंथेटिक कोर्ट पर होंगे मैच
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल के रेनोवेशन का काम पूरा हो गया है। पहले यहां केवल दो कोर्ट थे, लेकिन अब तीन हो गए हैं। पहले दोनों कोर्ट वुडेन थे, लेकिन अब इस हॉल के सभी कोर्ट सिंथेटिक होंगे। कोर्ट सिंथेटिक मैट लगाने की प्रक्रिया चल रही है, जो कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी। इससे प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही खिलाड़ियों के अभ्यास में राहत मिलेगी। दो कोर्ट होने की वजह से उन्हें प्रैक्टिस के लिए भरपूर टाइम नहीं मिलता था।
ऑल इंडिया रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में होगा। इसकाे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता की प्रस्तावित तिथि 17 से 24 जुलाई है। इसमें देशभर से रेलवे की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे