फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All India Railway Badminton Competition from today at Railway Stadium

Gorakhpur News: रेलवे स्टेडियम में ऑल इंडिया रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से

Mon, 29 Jul 2024 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
All India Railway Badminton Competition from today at Railway Stadium
देशभर से करीब 200 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 71वीं ऑल इंडिया रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को होगा। इसके लिए देश के बई बड़े सितारे जुट गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्वावधान में 29 जुलाई से दो अगस्त तक 71वीं ऑल इंडिया भारतीय रेलवे (पुरुष एवं महिला) बैडमिंटन चैपियनशिप 2024-25 का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से युक्त विभिन्न क्षेत्रीय रेलों एवं उत्पादन इकाइयों की टीमों से लगभग 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता करेंगे। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्वी सीमांत रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, केंद्रीय रेलवे विद्युतीकृत संगठन इलाहाबाद, रेलवे बोर्ड, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पूर्वी रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, आरडीएसओ लखनऊ, पूर्व तटीय रेलवे एवं पटियाला रेल इंजन कारखाना की टीमों के लगभग 200 पुरुष/महिला खिलाड़ी, निर्णायक एवं अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के नामी बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें चिराग सेन, मिथुन मंजुनाथ, अंशल यादव, सिद्धार्थ प्रताप सिंह, बोधित जोशी, आयुष शेट्टी, पृथ्वी आदि शामिल हैं। महिलाओं में भी कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
यह आयोजन महासचिव/नरसा एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के निर्देशन और सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed