फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All entrance examinations including graduation, masters, PhD in ddu from July 11

Gorakhpur News: गोविवि में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी समेत सभी प्रवेश परीक्षाएं 11 जुलाई से

Thu, 22 Jun 2023 12:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

गोविवि द्वारा बीएससी एजी, एमएससी एजी के साथ-साथ बी.टेक, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बी.कॉम (बैकिंग एंड इंश्योरेंस), फूड पैकेजिंग एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट, एग्रीबिजनेस, बॉयोइंफार्मेटिक्स, ज्योतिष एवं कर्मकांड, एमएससी फूड टेक्नालॉजी, स्पोर्ट्स साइंस समेत कई अन्य स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की पढ़ाई प्रारंभ की गई है।

विज्ञापन
All entrance examinations including graduation, masters, PhD in ddu from July 11
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संचालित स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और समस्त स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 11 जुलाई से होंगी। यह निर्णय बुधवार को प्रशासनिक भवन में प्रवेश समिति की बैठक में निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


गोविवि में सत्र 2023-24 में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और समस्त स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी समय सीमा को 30 जून तक विस्तारित किया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में समन्वयकों, विवि के अधिकारियों कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक तथा वित्त अधिकारी द्वारा प्रवेश समिति के अनुमोदन की प्रत्याशा के बाद 11 जुलाई से प्रवेश परीक्षा कराने पर निर्णय लिया गया। विवि में संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए अबतक करीब 50 हजार छात्र आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


ये कोर्स हैं आकर्षण का केंद्र
गोविवि द्वारा बीएससी एजी, एमएससी एजी के साथ-साथ बी.टेक, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बी.कॉम (बैकिंग एंड इंश्योरेंस), फूड पैकेजिंग एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट, एग्रीबिजनेस, बॉयोइंफार्मेटिक्स, ज्योतिष एवं कर्मकांड, एमएससी फूड टेक्नालॉजी, स्पोर्ट्स साइंस समेत कई अन्य स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की पढ़ाई प्रारंभ की गई है। परंपरागत पाठ्यक्रमों के साथ-साथ ये कोर्स आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार बढ़ चुकी है आवेदन की तिथि
गोविवि में आवेदन की तिथि अबतक तीन बार बढ़ चुकी है। पहले आवेदन की तिथि 15 मई थी, बाद में उसे बढा़कर 31 मई और फिर 15 जून कर दिया गया था। इसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed