{"_id":"617bec0543e32f0e7a036448","slug":"alert-on-indo-nepal-border-regarding-diwali-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: दीपावली पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, एसपी ने किया सोनौली सीमा का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: दीपावली पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, एसपी ने किया सोनौली सीमा का दौरा
Fri, 29 Oct 2021 06:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:11 PM IST
सार
अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भारत नेपाल सीमा का औचक निरीक्षण किया और एसएसबी के अधिकारियों स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से मिलकर सीमा सुरक्षा तस्करी रोकने के लिए आपसी समन्वय पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर भारत नेपाल सीमा सोनौली का एसपी ने दौराकर स्थानीय अधिकारियों से सरहद की समस्या और सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। पर्व त्योहार जहां पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं नेपाल में भी यह पर्व सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
पर्व को देखते हुए भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है। पगडंडियों पर एसएसबी के जवानों ने दिन के साथ साथ रात्रि गश्त बढ़ा दी है। वहीं बार्डर पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भारत नेपाल सीमा का औचक निरीक्षण किया और एसएसबी के अधिकारियों स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से मिलकर सीमा सुरक्षा तस्करी रोकने के लिए आपसी समन्वय पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पर्यटकों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो जाम की समस्या नहीं हो व्यापारियों के साथ आपसी समन्वय बना कर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसएसबी सहायक सेना नायक संजय प्रसाद, कोतवाल शशांक शेखर राय चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन