फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akhilesh's frustration at the Deputy CM's offer of 100 MLAs to become CM

Gorakhpur News: सीएम बनने के लिए डिप्टी सीएम को 100 विधायक का ऑफर अखिलेश की हताशा

Tue, 24 Feb 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's frustration at the Deputy CM's offer of 100 MLAs to become CM
पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले-भाजपा में कोई मतभेद नहीं, अगर कोई बात होगी भी तो सुलझा लेंगे
विज्ञापन

बोले-यह स्पष्ट हो गया कि सपा खुद सरकार बनाने की स्थिति में नहीं
सपा की जाति, धर्म की राजनीति को समझ चुकी है जनता

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर तीखा पलटवार किया है जिसमें उन्होंने दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 100 विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है। कहा कि यह बयान अखिलेश यादव की हताशा और निराशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। अगर कोई बात होगी भी तो उसे सुलझा लेंगे।
सोमवार की शाम को हाल्सीगंज, घंटाघर स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऑफर देने के बयान से स्पष्ट है कि सपा अब खुद के दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। जहां तक भाजपा में मतभेद का सवाल है तो वह यह साफ कर देना चाहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। सपा जाति और धर्म की राजनीति करती है। जनता इसे समझ चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण के बाद भाजपा पर ब्राह्मण विरोधी होने के विपक्ष के आरोपों पर कहा कि भाजपा सभी साधु-संतों का सम्मान करती है और सबका स्वागत करती है। प्रदेश सरकार और संगठन में बार-बार में मतभेद की चर्चा पर कहा कि कोई मतभेद नहीं है। संगठन का काम सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक ले जाना है, कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सामूहिक भोज पर विपक्ष की टिप्पणी के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि आरएसएस तो निरंतर सामूहिक भोज करती है। यह तो परंपरा में है।

सपा का जनाधार घट रहा, उस पर ध्यान दें सपा नेता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, जहां लगातार जनाधार घट रहा है और संगठन कमजोर होता जा रहा है। भाजपा में अनुशासन, संगठन और नेतृत्व की स्पष्ट व्यवस्था है, जबकि सपा में केवल परिवारवाद और अंतर्कलह ही दिखाई देता है। विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह इस तरह के अगंभीर और राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बयान देकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहा है। विपक्ष के नेता ऐसे बयान देने के बजाय जनता के मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति करें।

प्रदेश में लागू होगा महराजगंज का फाॅर्मूला
पंकज चौधरी ने प्रदेश में संगठन की कार्यकारिणी बनाने पर कहा कि जल्द ही इसे घोषित कर देंगे। बस इतना समझ लीजिए कि प्रदेश में महराजगंज का ही फाॅर्मूला लागू होगा। सबको साथ लेकर चलते हैं। प्रदेश में भी उसी आधार पर काम करेंगे। सामंजस्य बैठाने में थोड़ा समय लगता है। जहां तक चुनाव को लेकर रणनीति है तो पार्टी 365 दिन काम करती है, थोड़ा इंतजार करिए, हमारी रणनीति भी सामने होगी।


एसआईआर पर अखिलेश खुद भ्रमित
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद भ्रमित हैं। तरह-तरह के बयान देते हैं। संसद से लेकर सड़क तक हो हल्ला मचाते हैं। जब प्रदेश में 2.88 करोड़ कटे थे तो खुशी जताते हैं। उन्हें लगा कि सब भाजपा का वोट कटा है, जब सूची और दुरुस्त हुई तो हंगामा करते हैं। एसआईआर तो चुनाव आयोग का काम है, सभी राजनीतिक दलों को इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed