फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akhilesh Yadav paid tribute to former minister Harishankar Tiwari and Ram Lakhan Paswan

गोरखपुर पहुंचे अखिलेश यादव: पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी और रामलखन पासवान को दी श्रद्धाजंलि, BJP पर साधा निशाना

Sat, 27 May 2023 04:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 May 2023 04:35 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा, दिवंगत हरिशंकर तिवारी जन-जन के नेता रहे हैं। उस समय लोग संघर्ष करके राजनीति करते थे। आजादी के बाद जो नए तरीके की राजनीति शुरू हुई। जहां जनता को लेकर संघर्ष करना, उसके साथ चलने और न्याय के लिए खड़ा रहने वाले उस पीढ़ी के नेता रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav paid tribute to former minister Harishankar Tiwari and Ram Lakhan Paswan
गोरखपुर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, छह साल से गोरखपुर में कुछ भी नहीं बदला। न यहां की सड़कें ठीक हुई और न ही नालियां। आज भी यहां की पब्लिक को बारिश के दिनों में जलभराव झेलना पड़ता है तो सड़कों पर निकलने पर ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। भाजपा पुलिस और प्रशासन के बल पर चुनाव तो जीत सकती है लेकिन, विकास नहीं कर सकती। भाजपा सिर्फ जनता से झूठ बोलती हैं और अपने तमाम झूठ को छिपाने के लिए भाजपा अब नए इवेंट चला रही है।

विज्ञापन


आजम खान को फंसा रहे सरकार और अधिकारी
अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी और पूर्व विधायक शारदा देवी के पति स्व. रामलखन पासवान को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इससे पहले अखिलेश मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


कहा, सरकार और अधिकारी मिलकर आजम खान को फंसा रहे हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जो गठबंधन है, वह आगे भी जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हराने का संकल्प समाजवादी पार्टी पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन-जन के नेता रहे हरिशंकर तिवारी
अखिलेश यादव ने कहा, दिवंगत हरिशंकर तिवारी जन-जन के नेता रहे हैं। उस समय लोग संघर्ष करके राजनीति करते थे। आजादी के बाद जो नए तरीके की राजनीति शुरू हुई। जहां जनता को लेकर संघर्ष करना, उसके साथ चलने और न्याय के लिए खड़ा रहने वाले उस पीढ़ी के नेता रहे हैं। वे कई बार मंत्री रहे। कई पार्टियों के साथ उन्होंने काम किया। उनकी एक अपनी छवि रही है। उस छवि को बनाने के लिए उन्हें कई दशकों संघर्ष करना पड़ा।

 

दोनों नेताओं के घर पहुंचे अखिलेश

अलिखेश यादव सबसे पहले मालवीव नगर स्थित पूर्व विधायक शारदा देवी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके दिवंगत पति रामलखन पासवान को श्रद्धाजंलि अर्पित की। साथ ही परिवार के लोगों से मिलकर अपनी संवदेनाएं व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधावाया। उन्होंने कहा, शारदा देवी हमेशा जनता के लिए लड़ाई लड़ती रहीं। चाहे सरकार रही हो या नहीं, लेकिन वे हमेशा जनता के लिए संघर्ष करती हुई नजर आईं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जो जनता से झूठ बोले और झूठ को छुपाने के लिए नए-नए इवेंट करें, उनके सवालों पर क्या बोलना। ना किसान की आय दोगुनी हुई, जो नौकरी रोजगार मिलना था वह ना दे पाए, महंगाई बढ़ा दी।

कहा कि अधिकारियों के माध्यम से परिणाम को अपने पक्ष में किया गया, जहां इन्हें जिताना था वहां काउंटिंग करते रहे, पुलिस लगाते रहे। क्या गोरखपुर का कूड़ा खत्म हो गया? क्या नाले साफ हो गए? क्या मेट्रो बन गई? मुझे उम्मीद है आने वाले चुनाव में जनता इनको एक बार फिर सबक सिखाने का काम करेगी।"

 

यहां से अखिलेश यादव सीधा बड़हलगंज के टांडा स्थित स्थित पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के गांव पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री के बेटे और सपा के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी और बड़े बेटे और पूर्व सांसद कुशल तिवारी व पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय से मुलाकात कर अपनी संवदेनाएं व्यक्त की। साथ ही सपा मुखिया ने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्पाजंलि कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। सपा अध्यक्ष ने कहा, 'नया संसद भवन बनने से जरूरी है कि लोकतांत्रिक परंपराओं को निभाया जाए। जो विपक्ष का सम्मान नहीं करते, तो उनके समारोह में क्या जाना। इस उद्घाटन से जनता को कोई खुशी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता सब देख रही है। भाजपा नेताओं ने जो भी वादे चुनाव में किए, वह आज तक पूरे नहीं हुए। न कूड़ा साफ हुआ न नाले बने। मेट्रो की बात तो जनता सब देख रही है। आजम खान को फंसाया गया। सरकार और अधिकारी मिलकर उन्हें फंसा रहे हैं।

वहीं, रालोद से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनका जो गठबंधन है। वह आगे भी वह कायम रहेगा। यूपी की 80 में से 80 लोक सभा सीटें हराने का संकल्प समाजवादी पार्टी पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed