{"_id":"65f0d18ed010751b540ff534","slug":"akasa-will-start-flight-service-from-gorakhpur-to-delhi-and-mumbai-next-month-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-495500-2024-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए भी मिल सकेगी 'आकासा',जल्द शुरू होगी हवाई सेवा-जानिए कबसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए भी मिल सकेगी 'आकासा',जल्द शुरू होगी हवाई सेवा-जानिए कबसे
Wed, 13 Mar 2024 12:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:00 PM IST
सार
पिछले सप्ताह ही अकासा एयरलाइन के गोरखपुर से विमानन सेवा शुरू करने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी। मंगलवार को कंपनी के दो प्रतिनिधि गोरखपुर आए और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों के साथ यहां से उड़ने वाले विमानों, यात्रियों की संख्या, टर्मिनल भवन की स्थिति समेत एयरपोर्ट पर उपस्थित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
आकासा एयर
- फोटो : फेसबुक/आकासा एयर
विस्तार
अकासा एयरलाइन जल्द ही गोरखपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू कर सकती है। मंगलवार को कंपनी के अफसरों ने गोरखपुर एयरपोर्ट का दौरा कर अपना दफ्तर खोलने से लेकर एटीसी बिल्डिंग तक की व्यवस्था को समझा। अब कंपनी डीजीसीए (डायरेक्ट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से विमान सेवा शुरू करने की अनुमति लेगी।
विज्ञापन
एक फरवरी से स्पाइसजेट ने गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए चलने वाली अपनी नियमित विनान सेवाएं बंद कर दी हैं। कंपनी अब अयोध्या से ये उड़ानें संचालित करती है। उम्मीद थी कि ग्रीष्मकाल में शुरू होने वाली उड़ान के दौरान स्पाइसजेट फिर गोरखपुर वापसी करेगी लेकिन इस महीने की शुरूआत में कंपनी ने गोरखपुर एयरपोर्ट के अपने दफ्तर को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
यहां के कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद से ही किसी अन्य कंपनी के गोरखपुर आने की संभावनाएं बढ़ गईं थीं। पिछले सप्ताह ही अकासा एयरलाइन के गोरखपुर से विमानन सेवा शुरू करने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को कंपनी के दो प्रतिनिधि गोरखपुर आए और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों के साथ यहां से उड़ने वाले विमानों, यात्रियों की संख्या, टर्मिनल भवन की स्थिति समेत एयरपोर्ट पर उपस्थित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कंपनी के प्रतिनिधियों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) बिल्डिंग पहुंचकर विमानों के उड़ान व लैंडिंग अनुभव को समझा और विमानों के स्टैंड आदि पर भी चर्चा की।
अब विमानन कंपनी की तरफ से डीजीसीए को उड़ान की नियमित अनुमति देने के लिए पत्र दिया जाएगा। इस बीच कंपनी गोरखपुर एयरपोर्ट पर अपने दफ्तर खोलने के साथ ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री भी शुरू करेगी।