फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AK-47 and three more Red Gang operatives arrested

Gorakhpur News: एके-47 और रेड गैंग के तीन और गुर्गे गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
AK-47 and three more Red Gang operatives arrested
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में छठ के दिन अकटहवा पुल पर गैंगवार में शामिल एके-47 और रेड गैंग से जुड़े तीन और आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कैंपियरगंज से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैंपियरगंज के सुरसा निवासी संतोष कुमार यादव उर्फ रमेश और सर्वेश यादव उर्फ संदीप यादव के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी बाल अपचारी है।
विज्ञापन

पुलिस इस गैंगवार में शामिल 27 आरोपी और 9 बाल अपचारी को अब तक जेल भिजवा चुकी है। हालांकि दोनों गैंग के सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को पनियरा थाना क्षेत्र (महराजगंज) की सीमा पर अकटहवा पुल के पास एके-47 व रेड गैंग के गुर्गों में वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। फायरिंग का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। तब से पुलिस दोनों गैंग के गुर्गों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीपीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैंपियरगंज से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भिजवा दिया। जबकि बाल अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक बरामद की है। इसपर एके-47 गैंग का स्टिकर लगा था।




थाना प्रभारी पीपीगंज के नेतृत्व में तीन और आरोपियों को दबोचा गया है। इसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। मामले में भागे आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही गैंग के बाकी गुर्गों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अनुराग सिंह, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed