{"_id":"6928a3b7959a0888340ffd71","slug":"aishbagh-may-be-the-stoppage-of-pushpak-express-brainstorming-is-going-on-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1148162-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऐशबाग हो सकता है पुष्पक एक्सप्रेस का स्टॉपेज, चल रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऐशबाग हो सकता है पुष्पक एक्सप्रेस का स्टॉपेज, चल रहा मंथन
विज्ञापन
ऐशबाग हो सकता है पुष्पक एक्सप्रेस का स्टॉपेज, चल रहा मंथन
- लखनऊ जंक्शन की जगह गोमतीनगर से 26 जनवरी से ट्रेन चलाने की है तैयारी
- बादशाहनगर में एक स्टॉपेज ही रहेगा, डीआरएम से मांगी गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूराे
गोरखपुर। 12533 लखनऊ जंक्शन-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी से लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमती नगर स्टेशन से रात 8:45 बजे रवाना होगी। लेकिन, गोमतीनगर और लखनऊ के बीच ट्रेन को एक स्टापेज देना है। ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन को लेकर मंथन चल रहा है। फिलहाल, रेल प्रशासन ने डीआरएम, लखनऊ को दोनों में सबसे ज्यादा यात्रियों की आवाजाही और सिटी सेंटर के हिसाब से एक स्टेशन चुनकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
मुंबई जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन है। अभी यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 9:25 बजे रवाना होती है। रेल प्रशासन ने ट्रेन को अब गोमतीनगर से चलाने का निर्णय लिया है। गोमतीनगर स्टेशन को पुनर्विकसित कर दिया गया है। भविष्य में यहां से कुछ और ट्रेनों को चलाने की योजना है। रेल प्रशासन ने पहले बादशाहनगर स्टेशन ट्रेन का स्टॉपेज तय किया था लेकिन बादशाहनगर और गोमतीनगर में बीच चार किमी से भी कम दूरी है। जबकि, ज्यादातर यात्री चारबाग की तरफ से इस ट्रेन से आवाजाही करते हैं इसलिए अब ऐशबाग पर भी मंथन शुरू हो गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के स्टॉपेज को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशन में से जो भी यात्रियों के लिए बेहतर होगा, उसे फाइनल किया जाएगा।