फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aishbagh-Manaknagar new line

Gorakhpur News: ऐशबाग-मानकनगर की नई लाइन

Tue, 13 Feb 2024 04:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Aishbagh-Manaknagar new line
ऐशबाग-मानकनगर की नई लाइन पर सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ-कानपुर होकर दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों को मिलेगी फायदा
अंतरिम बजट में इस लाइन के लिए मिला है साढ़े आठ करोड़

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लखनऊ मंडल के ऐशबाग से मानकनगर के बीच नई लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए अंतरिम बजट में साढ़े आठ करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस धन से रेल लाइन निर्माण में तेजी आएगी। इसका सीधा फायदा गोरखपुर से लखनऊ-कानपुर होकर दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों को मिलेगा। अभी यहां सिंगल लाइन होने के चलते ट्रैक खाली नहीं मिलता, जिससे ट्रेनें लेट होती हैं।
गोरखपुर से लखनऊ-कानपुर होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को पहले चारबाग स्टेशन से लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर जाना पड़ता था। इसमें काफी वक्त बर्बाद होता था। बाद में इसे ऐशबाग-मानकनगर रूट से लखनऊ जंक्शन भेजा जाने लगा। लेकिन यह ट्रैक सिंगल है और इस पर प्रयागराज और वाराणसी से आने-जाने वाली ट्रेनों का भी दबाव रहता है, लिहाजा ऐशबाग से मानकनगर के बीच अक्सर ही ट्रेनों को लाइन क्लीयर मिलने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

यहां रेलवे एक नई लाइन बिछा रहा है जो पहले से चल रही लाइन के अतिरिक्त होगी। इस नई लाइन के बिछ जाने से आने-जाने वाली ट्रेनों को फायदा मिलेगा।
--
बजट में मिले हैं साढ़े आठ करोड़
इस नई रेल लाइन के लिए बजट में साढ़े आठ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले साल प्रस्तावित इस लाइन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस बजट से पटरी बिछाने के काम में तेजी आएगी। रेलवे नए वित्तीय वर्ष में इस रेल लाइन को पूरा कराने के लिए प्रयासरत है। इस लाइन के चालू होने से लखनऊ जंक्शन पर ट्रेनों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed