{"_id":"6939c2175e21d71ecf03c7e4","slug":"airport-indigos-two-flights-to-delhi-and-bangalore-will-remain-canceled-even-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1160946-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एयरपोर्ट : रद्द रहेंगी इंडिगो की दिल्ली और बंगलूरू की दो उड़ानें, अंतिम समय पर मैसेज भेज कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एयरपोर्ट : रद्द रहेंगी इंडिगो की दिल्ली और बंगलूरू की दो उड़ानें, अंतिम समय पर मैसेज भेज कर दी जानकारी
Thu, 11 Dec 2025 01:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:23 PM IST
सार
बुधवार सुबह इंडिगो की दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली की उड़ान और शाम की बंगलूरू-गोरखपुर-बंगलूरू फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि ये दोनों उड़ानें बृहस्पतिवार को भी रद्द रहेंगी, जबकि इंडिगो की बाकी सभी उड़ानें पूर्ववत और निर्धारित समय पर संचालित होंगी। कुछ यात्री जानकारी के अभाव में एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे जिन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर खड़े यात्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो की दिल्ली और बंगलूरू रूट की दो प्रमुख उड़ानें रद्द रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस ने यात्रियों को उड़ान रद्द होने की जानकारी मैसेज के माध्यम से भेज दी थी। ये उड़ानें बृहस्पतिवार को भी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह इंडिगो की दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली की उड़ान और शाम की बंगलूरू-गोरखपुर-बंगलूरू फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि ये दोनों उड़ानें बृहस्पतिवार को भी रद्द रहेंगी, जबकि इंडिगो की बाकी सभी उड़ानें पूर्ववत और निर्धारित समय पर संचालित होंगी। कुछ यात्री जानकारी के अभाव में एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे जिन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को असुविधा जरूर हुई है लेकिन एयरलाइन की ओर से समय रहते जानकारी साझा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोरखपुर से यात्रा करने वाले किसी भी यात्री का सामान या लगेज नहीं रुका है।
विज्ञापन
सभी यात्रियों का सामान सुरक्षित रूप से उनके संबंधित गंतव्यों तक भेज दिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले इंडिगो एयरलाइंस की ओर से भेजे गए मैसेज या कॉल के माध्यम से उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।