फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Airport Director AK Dwivedi retired, RK Parashar got charge

Gorakhpur News: एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी हुए सेवानिवृत, आरके पराशर को मिला चार्ज

Sat, 02 Mar 2024 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Airport Director AK Dwivedi retired, RK Parashar got charge
- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का कराया था लोकार्पण
विज्ञापन

- गोरखपुर एयरपोर्ट के चार बार रहे डायरेक्टर, सुविधाएं बढ़ाने का किया प्रयास

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट के चार बार निदेशक रहे एके द्विवेदी 29 फरवरी को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह एजीएम सिविल आरके पराशर को प्रभारी निदेशक बनाया गया है। एके द्विवेदी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भी पहले निदेशक थे। उन्हीं के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने उस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।
गोरखपुर एयरपोर्ट पर एके द्विवेदी का पहला कार्यकाल वर्ष 1997 से 2001 तक रहा। उस वक्त यहां केवल वीआईपी फ्लाइटें ही आती थीं। इसके बाद वर्ष 2007 में इन्हें पुनः एयरपोर्ट का निदेशक बनाया गया। तीसरी बार मार्च 2019 से दिसंबर 2020 तक निदेशक बनाया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण हुआ। अगस्त 2022 में उन्हें चौथी बार निदेशक की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

29 फरवरी को वह सेवानिवृत्त हो गए। एक फ्लाइट से शुरू होने वाले गोरखपुर एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट का विस्तारीकरण उनके कार्यकाल की अहम उपलब्धि रही है। उनके विदाई समारोह में एजीएम विजय कुमार, सीओ एयरपोर्ट आरसी त्रिपाठी, सुरक्षा अधिकारी दिनेश गुप्ता के अलावा इंडिगो व स्पाइस जेट के मैनेजर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
मुख्यमंत्री के प्रयास से हुआ कायाकल्प
सेवानिवृत हुए एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट का कायाकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत प्रयासों से संभव हो सका है। योगी ने बतौर सांसद रहते एयरपोर्ट के विकास में आने वाली परेशानियों के निराकरण का प्रयास किया था। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद एयरपोर्ट के विकास को नई रफ्तार मिली। मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों से ही एमईएस की 42.14 एकड़ जमीन एयरपोर्ट को मिली है, जिस पर जहाजों को खड़ा करने के लिए 10 पार्किंग वे, पांच एयरो ब्रिज और यात्रियों के बैठने के लिए नया टर्मिनल हॉल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed