फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Airforce employee Dead body found hanging from noose in gorakhpur

एयरफोर्स कर्मचारी का फंदे से लटका मिला शव, खुदकुशी की आशंका

Thu, 29 Oct 2020 11:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Oct 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Airforce employee Dead body found hanging from noose in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एयरफोर्स के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव बुधवार रात में सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटका मिला। साथी कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची एयरफोर्स चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के वेल्लूपुरम के अनानगर के करीमनपुर निवासी ईद आलम (30) गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह एयरफोर्स के विजय नगर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते थे। बुधवार की रात करीब सात बजे उनका शव गमछे के फंदे से कुंडे के सहारे लटका था। पड़ोस में रहने वाले साथी कर्मचारी किसी काम से उनके आवास पहुंचे।
विज्ञापन

 
आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आने पर कर्मचारियों ने खिड़की से अंदर देखा तो उनका शव फंदे से लटका था। कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को सूचना दी। उनके खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि खुदकुशी के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वह अकेले ही सरकारी आवास में रहते थे। संबंध में कैंट थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि एयरफोर्स के अधिकारियों ने इत्तेफाकिया तहरीर दी है। जिसके अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला है। उनके खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed