फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air poisonous even after spraying, morning walk making one sick

Gorakhpur Pollution: गोरखपुर में छिड़काव के बाद भी हवा जहरीली, सुबह की सैर बना रही बीमार

Thu, 16 Nov 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

दिवाली की आतिशबाजी के बाद गोरखपुर शहर की हवा काफी खराब हो गई है। दिवाली के तीसरे दिन बुधवार को भी शहर एक्यूआई 180 दर्ज किया गया। मंगलवार को एक्यूआई 178 दर्ज किया गया था। जबकि दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को सर्वाधिक 300 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Air poisonous even after spraying, morning walk making one sick
पैडलेगंज से रामगढ़ ताल रोड के पेड़ो पर पानी का छिड़काव करते नगर निगम के कर्मचारी

विस्तार

दिवाली के तीन दिन बाद भी शहर की हवा में सुधार नहीं हुआ है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 180 के करीब दर्ज किया गया है, जो यह बताने को काफी है कि प्रदूषण की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। निर्माण कार्य स्थलों पर लगातार पानी का छिड़काव भी हो रहा है, लेकिन राहत नहीं मिल रही। वहीं, प्रदूषण के चलते सुबह सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या कम हो गई है। लोगों की आंख में जलन और गले में खराश की शिकायत बनी हुई है। डॉक्टराें की सलाह है कि जब हल्की धूप निकले तभी टहलने जाएं और मास्क जरूर लगाएं।

विज्ञापन


दिवाली की आतिशबाजी के बाद शहर की हवा काफी खराब हो गई है। दिवाली के तीसरे दिन बुधवार को भी शहर एक्यूआई 180 दर्ज किया गया। मंगलवार को एक्यूआई 178 दर्ज किया गया था। जबकि दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को सर्वाधिक 300 एक्यूआई दर्ज किया गया था। प्रदूषण के बढ़े स्तर से खासतौर से बुजुर्गों, बच्चों व फेफड़े के मरीजों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। चिकित्सकों ने प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


दिवाली के दिन शहर में प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में था। दिवाली के दिन शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। शाम सात बजे से शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर भोर तक चला। पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुएं की वजह से शहर की आबोहवा तीन दिन बाद भी नहीं सुधरी। हालांकि इसके पीछे निर्माण कार्य व गाड़ियों से निकलने वाले धुएं को भी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, पुलिस ने भांजी लाठियां

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देख नगर निगम भी सतर्क हो गया है। निर्माणाधीन सड़क के आसपास उड़ रही धुल पर नियंत्रण के लिए गाड़ियों से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। बुधवार को दोपहर में पैड़लेगंज-नौसड़ सिक्सलेन पर छिड़काव किया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही जब गाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई तो धूल उड़ने लगी। फिर शाम छह बजे भी पानी का छिड़काव किया गया।

पिछले पांच दिन प्रदूषण की स्थिति

10 नवंबर 121
11 नवंबर 215
12 नवंबर 62
13 नवंबर 300
14 नवंबर 178
15 नवंबर 180

 

इसे भी पढ़ें: अब छठ पर घर जाने वाले स्टेशन पर उमड़े, पायदान पर बैठकर कर रहे यात्रा

प्रदूषण का हाल मॉर्निंग वाॅकरों की जुबानी

इन दिनों प्रदूषण बढ़ने से आंख में जलन एवं गले में खराश जैसी समस्या आ रही है। आज मॉस्क लगाकर टहलने गया था।-रमेश पांडेय।

पिछले कई वर्षों से ह्वी पार्क में टहलने जाता हूं। दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर बढ़ने से खासा दिक्कत महसूस हो रहा है। -वेद प्रकाश सिंह।

आमतौर पर प्रदूषण का स्तर सर्दियों में बढ़ जाता है, लेकिन इस बार प्रदूषण के चलते आंख में जलन और अन्य दिक्कत अधिक हो रही है। - डॉ. अंशुमान सिंह।

जबसे प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, सुबह खास सतर्कता बरतता हूं। पहले बिना मॉस्क के ही चला जाता था, अब मॉस्क पहन कर निकलता हूं।-राम प्रकाश श्रीवास्तव।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के आदित्य सिंह का जूनियर विश्वकप हॉकी टीम में चयनित,16 साल बाद मिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पीएन जायसवाल ने कहा कि इन दिनों गले और नाक में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। पहले इस तरह के जहां चार से पांच केस आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 10 से अधिक हो गई है। प्रदूषण के चलते लोगों में एलर्जी की समस्या भी बढ़ी है।

ये उपाय करें

  • प्रदूषण से बचने के लिए घर से निकलते समय माॅस्क पहनें।
  • संभव हो तो शाम को बाजार जाने से बचें, क्योंकि उस वक्त प्रदूषण अधिक होता है।
  • जिस इलाके में निर्माण कार्य चल रहा है और धूल अधिक है, उधर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed