फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIMIM District President and Councilor Representative

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि के बीच विवाद

Fri, 12 Feb 2021 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
AIMIM District President and Councilor Representative
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि के बीच विवाद
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर में पार्षद प्रतिनिधि अनस चौधरी का बृहस्पतिवार की देर रात पड़ोसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिम संघ (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष इस्लाम से विवाद हो गया। दोनों में नाली विवाद और सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर बहस हुई फिर गालीगलौज व हाथापाई हो गई। इसी बीच सूचना पाकर राजघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष को हिरासत में ले लिया। पार्षद प्रतिनिधि ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिलाध्यक्ष ने भी ऐसी ही तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अनस चौधरी और इस्लाम पड़ोसी हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की रात दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ हाथापाई तक होने लगी। सूचना पर पुलिस गई और मामले को शांत कराया। इसके बाद अनस समर्थकों के साथ राजघाट थाने पहुंच गए। अनस ने तहरीर देकर जिलाध्यक्ष इस्लाम पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद इस्लाम भी समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। इस्लाम ने भी जानलेवा हमले की तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया था। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। दोनों पक्ष के लोग हिरासत में है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिले में दोनों पक्षों से बात नहीं हो सकी है। पक्ष आते ही प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed