{"_id":"60262e3254440f794c71c9e4","slug":"aimim-district-president-and-councilor-representative-dispute-for-comment-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि के बीच विवाद, दोनों पक्ष से जानलेवा हमले की दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि के बीच विवाद, दोनों पक्ष से जानलेवा हमले की दी गई तहरीर
Fri, 12 Feb 2021 12:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर में पार्षद प्रतिनिधि अनस चौधरी का गुरुवार की देर रात पड़ोसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिम संघ (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष इस्लाम से विवाद हो गया। दोनों में नाली विवाद और सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर बहस हुई फिर गालीगलौज व हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना पाकर राजघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष को हिरासत में ले लिया। पार्षद प्रतिनिधि ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिलाध्यक्ष ने भी ऐसी ही तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अनस चौधरी और इस्लाम पड़ोसी हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की रात दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ हाथापाई तक होने लगी। सूचना पर पुलिस गई और मामले को शांत कराया। इसके बाद अनस समर्थकों के साथ राजघाट थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
अनस ने तहरीर देकर जिलाध्यक्ष इस्लाम पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद इस्लाम भी समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। इस्लाम ने भी जानलेवा हमले की तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया था।
सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। दोनों पक्ष के लोग हिरासत में है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिले में दोनों पक्षों से बात नहीं हो सकी है। पक्ष आते ही प्रकाशित किया जाएगा।