फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS will conduct research on pregnant women. This research will focus on two rites of passage: prenatal care and gestational rituals.

Gorakhpur News: गर्भ संस्कार पर एम्स करेगा शोध, दो समूहों में गर्भवतियों को बांटा जाएगा

Thu, 07 May 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
AIIMS will conduct research on pregnant women. This research will focus on two rites of passage: prenatal care and gestational rituals.
गोरखपुर। एम्स गर्भवती महिलाओं पर शोध करेगा। ये शोध गर्भ के दो संस्कारों, प्रीटनल केयर और गर्भ संस्कारों पर होगा। इस शोध में आधार पर एम्स की टीम जानने का प्रयास करेगी कि दोनों प्रक्रियाओं में गुजरने वाली गर्भवतियों के गर्भ में पल रहे शिशु पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ये शोध दोनों वर्ग की गर्भवती महिलाओं के ब्लड शुगर, बीपी, स्ट्रेस (तनाव) के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

एम्स शोध में महायोगी गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय की मदद भी लेगा। एम्स की मीडिया सेल की चेयरपर्सन व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि आयुर्वेद के गर्भ संस्कार को एलोपैथ की भाषा में प्रीनेटल केयर कहते हैं। इसमें पोषण, डॉक्टरी जांच, विटामिन की खुराक और तनाव-मुक्त रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा एलोपैथ में इस धारणा के तहत काम किया जाता है कि गर्भ में शिशु बाहरी आवाजों, भावनाओं और संगीत पर प्रतिक्रिया करता है या नहीं। अगर ऐसा नहीं है तो कई तरह की जांचें समय-समय पर कराई जाती है। इन्हीं दोनों को आधार मानकर शोध का फैसला लिया गया है। इसके तहत गर्भवतियों को दो समूहों में बांटा जाएगा। एक समूह को गर्भ संस्कार क्रिया के तहत ट्रीट किया जाएगा और दूसरे समूह का प्रीनेटल केयर के तहत इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed