फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS reports a rare case of primary cutaneous diffuse large B-cell lymphoma.

Gorakhpur News: जिसे समझ रहे थे सामान्य रोग, निकला दुर्लभ त्वचा कैंसर

Mon, 01 Jun 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
AIIMS reports a rare case of primary cutaneous diffuse large B-cell lymphoma.
एम्स में आया प्राइमरी क्यूटेनियस डिफ्यूज लार्ज बी-सेल लिम्फोमा नाम के दुर्लभ कैंसर का मामला
विज्ञापन

निदेशक ने कहा- शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों को नजरअंदाज न करें


गोरखपुर। शरीर पर सामान्य दिखने वाली गांठ को अक्सर लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला एम्स गोरखपुर में सामने आया है, जहां पीठ के ऊपरी हिस्से में लंबे समय से मौजूद एक गांठ बाद में दुर्लभ त्वचा कैंसर में बदल गई। एम्स के डॉक्टरों की टीम ने मरीज की सफल सर्जरी की। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया है।
शुरुआत में मरीज को यह सामान्य त्वचा संबंधी समस्या लगी। समय के साथ गांठ में घाव और अल्सर बनने लगे, जिसके बाद मरीज ने अस्पताल में जांच कराई। प्रारंभिक ब्लड और बायोकेमिकल रिपोर्ट सामान्य आने के कारण बीमारी की पहचान चुनौतीपूर्ण हो गई। इसके बाद विशेषज्ञों ने बायोप्सी की सूक्ष्म जांच की, जिसमें असामान्य लिम्फोइड कोशिकाओं का समूह पाया गया। विस्तृत जांच के बाद पता चला कि जिसे सामान्य गांठ समझ रहे थे वह क्यूटेनियस डिफ्यूज लार्ज बी-सेल लिम्फोमा नामक एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है।
विज्ञापन

डर्मेटोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, यह बीमारी अक्सर सामान्य चर्म रोग जैसी दिखती है जिसके कारण मरीज देर से इलाज करवाते हैं और स्थिति गंभीर हो सकती है। इस केस का निदान विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया और सफल सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया। इस जटिल केस में डॉ. रोहित कुमार सिंह, डॉ. शिवांगी राणा और डॉ. कविता स्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने न केवल सफल उपचार किया, बल्कि इस दुर्लभ केस पर शोध भी तैयार किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित डर्मेटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया।

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने इस उपलब्धि पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह शोध और सफल सर्जरी त्वचा रोगों के जटिल मामलों की पहचान में एक महत्वपूर्ण योगदान है। लोग शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को हल्के में न लें और समय पर विशेषज्ञ जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed