{"_id":"6559aba7d90023d51f040c68","slug":"aiims-nursing-officer-assaulted-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: एम्स के नर्सिंग अफसर के साथ मारपीट, युवती ने दुष्कर्म में फंसाने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: एम्स के नर्सिंग अफसर के साथ मारपीट, युवती ने दुष्कर्म में फंसाने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 19 Nov 2023 12:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:01 PM IST
सार
आरोपियों ने एक वीडियो भी बनाया और फर्जी दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। कैंट पुलिस ने आरोपी पूजा यादव और उसके तीन साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिचित बताकर आई युवती संग रेस्त्रां में गए एम्स में तैनात नर्सिंग ऑफिसर मोहन सिंह गुर्जर से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचित बताकर आई युवती बातचीत के बहाने रेस्त्रां ले गई, निकलते समय उसके दोस्तों ने मारपीट की। आरोपियों ने एक वीडियो भी बनाया और फर्जी दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। कैंट पुलिस ने आरोपी पूजा यादव और उसके तीन साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
राजस्थान निवासी नर्सिंग ऑफिसर मोहन सिंह गुर्जर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि तीन नवंबर को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम के जरिये रेवाड़ी की पूजा यादव ने संपर्क किया। उसने बताया कि उसका पटना एम्स में सलेक्शन हो गया है। उस दिन उससे सामान्य बातचीत हुई। नौ नवंबर को पूजा ने फिर नर्सिंग ऑफिसर को फोन करके कहा कि वह ओपीडी में बैठी है। एक बार मुलाकात करके गोरखपुर से पटना चली जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर उससे मिलने पहुंचे तो तीन अन्य अज्ञात युवक भी उसके साथ थे। सभी ने कैंट इलाके के एक रेस्त्रां में जाकर नाश्ता किया।
बाहर निकलने पर युवती और उसके साथ आए युवकों ने नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट की और वीडियो भी बना लिया। युवती और उसके साथियों ने धमकाया कि अगर पुलिस को सूचना दी तो दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे। 16 नवंबर को दोबारा धमकी मिलने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रेवाड़ी निवासी पूजा यादव और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।