फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS management denies allegations of newborn swapping

Gorakhpur News: एम्स प्रबंधन ने नवजात को बदलने के आरोपों को नाकारा

Tue, 20 Jan 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
AIIMS management denies allegations of newborn swapping
एम्स में नवजात बदलने का मामला : डीएनए जांच की मांग से भी किया किनारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नवजात के अदला-बदली के मामले में सभी आरोपों को नकार दिया है। साथ किसी तरह की जांच से एम्स प्रबंधन ने इन्कार कर दिया है। मामले के पहले दिन ही एम्स प्रशासन की तरफ से थाने में आरोप लगाने वाले संतोष के खिलाफ तहरीर दी गई थी। उधर, दोनों महिलाएं नवजात के साथ एम्स में भर्ती हैं। वहीं सोमवार रात नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे एम्स के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में भर्ती कराया गया है।
एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में दो नवजात का जन्म हुआ था। एक के परिजन संतोष ने नवजात के अदला-बदली का आरोप लगाया था। खजनी निवासी संतोष के मुताबिक, शनिवार को उन्हें बेटा हुआ था, लेकिन उनके हाथ में बच्ची थमा दी गई। बताया कि पत्नी संगीता को शुक्रवार अपराह्न तीन बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया। शाम 7:20 बजे उन्हें लेबर रूम में ले जाया गया और रात 9 बजे ऑपरेशन से बच्चा हुआ। संतोष की तरफ से लगातार आपत्ति उठाए जाने के बाद एम्स की तरफ से संतोष के खिलाफ ही एम्स थाने में तहरीर दी गई थी। वहीं संतोष ने डीएनए जांच की मांग की थी। लेकिन एम्स की तरफ से पूरे मामले से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

एम्स की ईडी विभा दत्ता ने बताया कि शिकायत गलत है। एम्स प्रबंधन आरोपों का भी खंडन करता है। महिलाओं का नवजात के साथ उपचार चल रहा है।
मामले में एम्स पुलिस का कहना है कि आरोप लगाने वाले की तरफ से किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई। अगर शिकायत मिली तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ी, एनआइसीयू में भर्ती

गोरखपुर। एम्स की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में नवजात बच्ची एडमिट करवाया गया है। शुक्रवार को बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची के वजन घटने की वजह से उसे भर्ती कराया गया है। कुछ आंशिक रूप से पीलिया के लक्षण भी सामने आए हैं। हालांकि पूरी निगरानी में बच्ची का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed