{"_id":"682b805b1ea91588f60f4eda","slug":"aiims-four-cancer-patients-underwent-radiotherapy-on-the-first-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-942342-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स: पहले दिन चार कैंसर मरीजों की हुई रेडियोथेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स: पहले दिन चार कैंसर मरीजों की हुई रेडियोथेरेपी
विज्ञापन
- एम्स में रेडियोथेरेपी की हुई शुरुआत, पांच का स्टिमुलेशन भी पूरासंवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स के कैंसर रोग विभाग में सोमवार से रेडियोथेरेपी (सिकाई) की सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन तीन महिलाओं और एक पुरुष की रेडियोथेरेपी हुई। इसके साथ ही एम्स पूर्वांचल का पहला सरकारी संस्थान बन गया है, जहां हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन से रेडियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के कैंसर रोगियों को राहत मिलेगी।
एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. विभा दत्ता ने सोमवार को कैंसर विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मशीनों का ट्रायल सफल रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों, तकनीशियनों की टीम पूरी तरह प्रशिक्षित है। शुरूआत में यह सेवा एम्स में इलाज करा रहे मरीजों को ट्रायल बेसिस पर निशुल्क दी जा रही है। भविष्य में इस प्रक्रिया का शुल्क दिल्ली एम्स की तर्ज पर 750 रुपये रखा जाएगा।
पहले दिन रेडियोथेरेपी पाने वाले मरीजों में बिहार के सिवान के 59 वर्षीय जीभ के कैंसर मरीज, गोरखपुर की 54 वर्षीय बच्चेदानी कैंसर पीड़िता, 45 वर्षीय ब्रेस्ट कैंसर महिला और 36 वर्षीय स्तन गांठ की मरीज शामिल हैं। इन सभी का एम्स में ऑपरेशन हो चुका था और अब रेडियोथेरेपी दी गई। इसके अलावा, पांच मरीजों का स्टिमुलेशन (तैयारी प्रक्रिया) भी किया गया है, जिन्हें मंगलवार को रेडिएशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
- सुबह नौ बजे से होगी रेडियोथेरेपी
रेडियोथेरेपी यूनिट में दो कंसल्टेंट डॉक्टर, दो सीनियर रेजिडेंट, दो पीजी छात्र, दो तकनीशियन और एक रेडियोथेरेपी ऑफिसर की टीम तैनात है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। आने वाले समय में ब्रेकीथेरेपी सुविधा भी शुरू की जाएगी।