फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS doctors successfully operated on young man's throat

Gorakhpur News: एम्स के डॉक्टरों ने युवक के गले का किया सफल ऑपरेशन

Mon, 23 Oct 2023 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors successfully operated on young man's throat
गोरखपुर। एम्स के ईएनटी विभाग ने 31 वर्षीय युवक के गले में श्वसन नली और आहार नाल के जुड़े हिस्से को ऑपरेशन से अलग कर दिया है। युवक को को टेकियो-ओसोफेजियल फिस्टुला नाम की बीमारी थी। इस बीमारी में कुछ भी खाने पर खांसी आती है। हाल ही में एक्सीडेंट के चलते उसके गले में संक्रमण हो गया था। वह अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि कुछ दिन पहले ईएनटी विभाग में एक मरीज आया, जिसे कुछ भी निगलने पर खांसी आने लगती थी। उसके गर्दन के निचले हिस्से में सूजन हो गया था। वह खांसी के डर से बहुत कम मात्रा में भोजन ले पा रहा था। 31 वर्षीय इस मरीज का करीब तीन महीने पहले एक्सीडेंट भी हुआ था। खाने में असमर्थता के कारण मरीज का वजन 30 किलो कम हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने मरीज की केस स्टडी के लिए एक्स-रे की सलाह दी, जिससे पुष्टि हुई कि चोट के कारण श्वसन नली (ट्रेकिआ) गर्दन के निचले हिस्से में भोजन पाइप (एसोफैगस) से जुड़ गई है। यही कारण है कि मरीज को कुछ भी निगलते समय खांसी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद मरीज का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। ईएनटी विभाग के सर्जनों डॉ. रुचिका अग्रवाल, डॉ. पंखुरी मित्तल और आकांक्षा रावत ने एनेस्थीसिया विभाग के प्रो. विक्रम वर्धन, डॉ. अंकिता काबी और डॉ. रविशंकर के अलावा डॉ. रवि गुप्ता के सहयोग से सर्जरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed