फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS: Anatomica 2026 concludes with several competitions

एम्स : सुजल और आरव द्विवेदी बने विजेता

Fri, 17 Apr 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Anatomica 2026 concludes with several competitions
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में एनाटॉमिका-2026 का आयोजन बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ। शैक्षणिक ब्लॉक परिसर में इसका आयोजन किया गया था। विच्छेदन प्रतियोगिता में एम्स के सुजल और आरव द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

आयोजन में उत्तर प्रदेश के 10 मेडिकल कॉलेजों के कुल 123 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अलग अलग वर्गों में प्रतियोगियों आयोजित की गई। इसमें विच्छेदन प्रतियोगिता में एम्स के सुजल और आरव द्विवेदी प्रथम, मेडिकल कॉलेज के अनमोल पांडेय और अदनान अहमद द्वितीय और लखनऊ केजीएमयू के अथर्व डबगोत्रा और आलोकित श्रीवास्तव तृतीय चुने गए। योगिक शरीर रचना प्रतियोगिता में एम्स की अभिषेक यादव और ईशान्वी बरनवाल प्रथम, दूसरे स्थान पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की श्रेया सिंह और शैशवी दूसरे स्थान कर रहीं। प्रांजल और गौरांगी तीसरे स्थान पर रहीं। ई-चार्ट प्रतियोगिता में दिव्यांश सक्सेना प्रथम, कनिका द्वितीय व इशांश श्रीवास्तव तृतीय चुनी गईं।
विज्ञापन

मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में त्रिषा श्रीवास्तव, अक्षिता मिश्रा और सत्या दुबे संयुक्त रूप से प्रथम, आर्यन सिन्हा, यूसुफ कमाल, देवांशु शुक्ला, अभिनव कुमार और ऋषभ और आदित्य द्वितीय चुने गए। जबकि तनिष गुप्ता, राजन, श्लोक फैजू रहमान, हर्ष, अर्व अनुराग तृतीय चुने गए। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई और विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. सूर्यकांत सेठ, डॉ. शैलजा शर्मा, डॉ. चेतन साहनी, डॉ. माधवी रामटेके, डॉ. प्रेरणा चंद्रा और डॉ. सारा संगमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed