{"_id":"65e23757ac4c2967cb0395f9","slug":"aids-and-filaria-are-incurable-diseases-prevention-is-the-only-solution-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-483505-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लाइलाज बीमारी है एड्स और फाइलेरिया, बचाव ही उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लाइलाज बीमारी है एड्स और फाइलेरिया, बचाव ही उपाय
विज्ञापन
सीएचओ, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दोनों बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एड्स और फाइलेरिया दोनों ही लाइलाज बीमारी है। इनसे बचाव ही सबसे उपाय कारगर है। दोनों बीमारी किसी को छूने, साथ रहने और एक दूसरे के कपड़े का इस्तेमाल करने से नहीं होती।
ये बातें पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मणि शेखर ने कहीं। वह राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित एड्स संबंधित उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में फाइलेरिया रोगी नेटवर्क द्वारा फाइलेरिया के बारे में भी सीएचओ, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि गांव में होने वाली बैठकों में इन बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान 57 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 65 सीएचओ और 87 एएनएम का उन्मुखीकरण किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ पारुल दीक्षित, सीफार संस्था की प्रतिनिधि रेखा शर्मा, रोमी सरोज, स्वास्थ्य विभाग से रमेश सिंह और साधना समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।