{"_id":"606547a0adb152469515f691","slug":"ahmedabad-gorakhpur-special-will-run-from-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 15 अप्रैल से चलेगी अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 15 अप्रैल से चलेगी अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Thu, 01 Apr 2021 09:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:40 AM IST
सार
- आज से बदल जाएगा गोरखपुर-ओखा स्पेशल का समय
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक (09409/09410) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक अहमदाबाद-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अगले आदेश तक अहमदाबाद से सुबह 9.50 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में गोरखपुर-अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को अगले आदेश तक गोरखपुर से सुबह 5.00 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 11.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
आज से बदल जाएगा गोरखपुर-ओखा स्पेशल का समय
गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर (05045/05046) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का समय एक अप्रैल से बदल जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक स्पेशल 1 अप्रैल से प्रत्येक बृृहस्पतिवार को गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर तीसरे दिन भोर में 3.35 बजे ओखा पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 4 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को ओखा से रात 11 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर शाम 6.50 बजे पहुंचेगी।