{"_id":"6493ec8ae5e9ea83d9086db4","slug":"agriculture-minister-surya-pratap-shahi-inspected-deoria-medical-college-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कृषि मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, बोले- मरीजों को लाइन में घंटों खड़ा न होना पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कृषि मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, बोले- मरीजों को लाइन में घंटों खड़ा न होना पड़े
Thu, 22 Jun 2023 12:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:12 PM IST
सार
कृषि मंत्री सुबह करीब दस बजे मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्था को देखा और डॉक्टर से बात की। इसके बाद ओपीडी में पहुंचे, जहां डॉक्टरों से इलाज के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएमओ से जानकारी लेते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों से उनके कार्यशैली का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली।
कृषि मंत्री सुबह करीब दस बजे मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्था को देखा और डॉक्टर से बात की। इसके बाद ओपीडी में पहुंचे, जहां डॉक्टरों से इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी में भीड़ और लंबी लाइन में खड़े मरीजों की परेशानी को देखते हुए नाराजगी जाहिर की।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की पराग डेयरी बंद: चार जिलों के दुग्ध उत्पादकों में हड़कंप, देवरिया में प्रदर्शन
विज्ञापन
कहा कि मरीजों की सुविधा ख्याल रखा जाए, उन्हें लंबी लाइन न लगानी पड़े, इस तरह के इंतजाम किए जाएं। गर्मी से निजात के लिए पर्याप्त व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद वार्डों में मरीजों से बात कर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा।
उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन