फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi inspected AP and Narwajot Dam in Kushinagar

कृषि मंत्री ने एपी व नरवाजोत बांध का किया निरीक्षण, कहा- इसकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Mon, 17 Aug 2020 05:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Aug 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi inspected AP and Narwajot Dam in Kushinagar
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बांधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। पूरे प्रदेश में बांध बचाव कार्य तेजी से हो रहे हैं। सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी मुहैया करायी जा रही है। अभियंता अगर इस कार्य में लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये बातें सोमवार को नरवाजोत बांध और एपी बांध का निरीक्षण करने आए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहीं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ और बांध बचाव के लिए सतर्क है और इसके लिए आवश्यक धन भी विभागों को पहले ही आवंटित किया जा चुका है।
विज्ञापन


इससे पहले कृषि मंत्री और भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र के बांध पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर आलोक कुमार जैन, अधीक्षण अभियंता केके राय, अधिशासी अभियंता भरत राम, एसडीओ एसके प्रियदर्शी व आमोद कुमार सिंह से बांध बचाव के लिए हुए और हो रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने अभियंताओं के अलावा स्थानीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नरवाजोत-पिपराघाट बांध पर गण्डक नदी के कटान और पिपराघाट में 8.43 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन परियोजना के कार्यो का निरीक्षण किया। इसके बाद नोनियापट्टी से अहिरौलीदान के बीच किमी लगभग एक अरब की लागत से चल रहे कार्यों को भी देखा।

इस दौरान कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र उर्फ ओसियर सिंह, किसान मोर्चा के जिलामंत्री जेके सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुखी, सीओ फूलचंद कन्नौजिया, एसओ उमेश कुमार, नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, जेई श्रीराम यादव, चंद्रप्रकाश, संजय मौर्य, सुनील यादव, रमेशधर दुबे, राजेश सिंह, राकेश कुमार, नवीन शुक्ल सहित ग्राम प्रधान विद्यासागर सिंह, ध्रुव निषाद, राजेश सिंह, रविन्द्र गुप्ता, संजय राय, हीरालाल यादव, संजय सिंह, पप्पू सिंह, सरल शर्मा, पुजारी सिंह, दूधनाथ शर्मा, हेमंत सिंह, अजय गुप्ता, प्रभु प्रजापति, मैनेजर सिंह, वशिष्ठ सिंह, अरविंद पटेल, मिथिलेश गोड़, श्रीकांत सिंह, दिनेश गोड़, सुजीत यादव आदि मौजूद रहे।

 

निरीक्षण से पहले कटान तेज होने से अफसर हुए परेशान

सोमवार को नरवाजोत बांध का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री आने वाले थे। बाढ़ खंड के अभियंता सड़कों से लगायत बांध की पटरियों तक को बेहतर बनाने में जुटे थे। उसी समय गण्डक नदी का कटान तेज हो गया और देखते ही देखते लगभग 40 मीटर की लंबाई में बांध का ऊपरी हिस्सा कटकर नदी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर अभियंताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीण भी बचाव कार्य में हाथ बंटाने लगे।
 
सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गण्डक नदी का दबाव नरवाजोत बांध पर दहारी टोला के सामने बढ़ गया। अभी कुछ उपाय हो पाता, तब तक बांध का करीब 40 मीटर हिस्सा कटकर नदी की तेज धारा में बह गया। इस स्थिति को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई। दहारी टोला, तवकल टोला, भंगी टोला, नरवाजोत आदि गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।

बाढ़ खंड के सभी अभियंता व ठेकेदार मंत्री के स्वागत की तैयारी में लगे हुए थे। एसडीओ आमोद कुमार सिंह, जेई श्रीराम यादव, चंद्रप्रकाश, सुनील यादव, राकेश कुमार आदि मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली से बोल्डर और मिट्टी से भरी बोरिया मंगाकर डंपिंग कार्य शुरू कर दिया गया। इस संबंध में बाढ़ खंड कुशीनगर के एक्सईएन भरत राम का कहना है कि बांध के कटे हिस्से के मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। शीघ्र ही स्थिति पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed