फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AGM gets angry after seeing the mess at the second entrance of the railway station

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर गंदगी देख भड़के एजीएम

Wed, 22 Apr 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
AGM gets angry after seeing the mess at the second entrance of the railway station

विज्ञापन

- निरीक्षण के दौरान अंधेरा देखकर पर्याप्त प्रकाश के दिए निर्देश
- कैब-वे के पूर्वी एवं पश्चिमी प्रवेश द्वार पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को गोरखपुर जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दूसरे प्रवेश द्वार पर गंदगी देखकर जमकर फटकार लगाई। कहा कि गंदगी नहीं दिखनी चाहिए और साइकिल स्टैंड के पास पर्याप्त रोशनी का इंतजाम कराएं।
अपर महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन पर तीन घंटे तक बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी ली। प्लेटफाॅर्म एक से आठ तक निरीक्षण में खामियां नहीं मिलीं लेकिन प्लेटफाॅर्म-9 पर धर्मशाला की ओर गंदगी देख नाराज हो गए। उन्होंने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को जमकर फटकारा और तत्काल सफाई कराने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के भी अधिकारियों को हिदायत दी कि साइकिल स्टैंड के आसपास पर्याप्त रोशनी का इंतजाम करें। उन्होंने सभी प्लेटफाॅर्म पर टोटियों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी सूरत में अनाधिकृत पानी की बोतलें न बिकने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने हर प्लेटफाॅर्म पर सफाई और बिजली व्यवस्था को भी हर समय ठीक रखने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कोच गाइडेंस को लेकर हिदायत दी कि ट्रेन आने के कम से कम 20 मिनट पहले से कोच डिस्प्ले जरूर करें, ताकि यात्री अपने निर्धारित कोच के सामने खड़े हो जाएं। उन्होंने स्टेशन के पश्चिम तरफ स्थित कैब-वे के पूर्वी एवं पश्चिमी प्रवेश द्वार पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने और प्लेटफाॅर्मों पर खुले में पार्सल न रखने के साथ ही रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed