{"_id":"62acbb078bf40e7213393278","slug":"agitation-against-agnipath-yojna-mahe-railway-track-jam-wrecking-in-vehicles-150-agitators-booked-gorakhpur-news-gkp4406732102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने रेलवे ट्रैक किया जाम, बस और भाजपा का झंडा लगे वाहनों में की तोड़फोड़, 150 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने रेलवे ट्रैक किया जाम, बस और भाजपा का झंडा लगे वाहनों में की तोड़फोड़, 150 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने रेलवे ट्रैक किया जाम, बस और भाजपा का झंडा लगे वाहनों में की तोड़फोड़, 150 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देवरिया। सेना में चार साल की नौकरी देने की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने शुक्रवार दोपहर में जमकर हंगामा किया। युवाओं की भीड़ घंटों रेलवे लाइन पर जमी रही। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवा हटने का नाम नहीं ले रहे थे। दोपहर बाद पुलिस को चकमा देकर भीड़ टोली बनाकर सिविल लाइंस रोड पर पहुंच गई। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने एक बस सहित तीन वाहनों का शीशा तोड़ दिया। एसपी आफिस में घुसने जा रहे युवाओं से पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। बेकाबू भीड़ को देख पुलिस को कुछ जगहों पर लाठी फटकारना पड़ा। पुलिस ने 150 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सुबह करीब 10 बजे देहात इलाके से काफी संख्या में युवा जिला मुख्यालय पहुंच गए। धीरे-धीरे शहर के सुुुभाष चौक पर भीड़ बढ़ गई। युवाओं की संख्या अधिक होने से पुलिस बैकफुट पर आ गई। कुछ ही देर में हाथ में तिरंगा लिए नौजवान नारेबाजी करते हुए सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जहां पर रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान विभिन्न ट्रेेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे ट्रैक खाली कराने में जुटी पुलिस की युवाओं से नोकझोंक हुई। युवा ट्रैक से न हटने की जिद पर अड़े रहे। यहां तक कि पुलिस के हाथ से माइक भी छीन लिया। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि पूरा रेलवे स्टेशन बेकाबू भीड़ के कब्जे में हो गया। मौके पर एसपी संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे रहे। कई बार एसपी ने खुद युवाओं को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन युवा नहीं माने। दोपहर में युवाओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। सिविल लाइंस रोड पर नारेबाजी करते पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जिला पंचायत परिषद स्थित सदर सांसद के आवास का रुख कर लिया। सांसद के आवास की ओर जा रहे युवाओं को पुलिस ने किसी तरह रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न जगहों पर हंगामा करने लगे। आक्रोशित युवाओं ने बस स्टेशन के पास पहुंच कर भाजपा का झंडा लगे वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ युवक बस स्टेशन परिसर में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने रोक लिया। इसी बीच एसपी कार्यालय के गेट पर जाकर भी हंगामा करने लगे। जहां पर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। इसी बीच प्रदर्शनकारियों के धक्का से सीओ सदर गिर गए। कुछ युवाओं ने शहर के मालवीय रोड पर परिवहन निगम की एक अनुबंधित बस पर पथराव कर दिया। बस के शीशे टूट गए। युवाओं के प्रदर्शन के कारण शहर में अफरातफरी का माहौल रहा। प्रदर्शनकारी टोली बनाकर जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। शाम को प्रदर्शनकारियों के वापस घर जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
लार रोड स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन
लार रोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों को करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा। अग्निपथ के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए दोनों ट्रेन रुकी रहीं। हालांकि लार रोड में अग्निपथ के विरोध में कोई हंगामा नहीं था।
विज्ञापन
भटनी वाराणसी रेलखंड के लार रोड रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर से आनंद बिहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस तथा एक और स्पेशल ट्रेन को अन्य स्टेशनों पर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा। बवाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण भी किया। स्टेशन अधीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया की ट्रेन कुछ देर तक रुकी थी। हालांकि स्टेशन पर शांति व्यवस्था थी।
अग्निपथ के विरोध में कम्हरिया में प्रदर्शन
पड़री बाजार। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को कम्हरिया चौराहे पर कम्हरिया, मुजुरी, साहोपार, जमुई, रजवल, भरौली आदि गांव के युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, यह कानून वापस लो आदि के नारे लगाए तथा सरकार विरोधी स्लोगन लिखे तख्तियां हाथ में लिए हुए थे। इस दौरान बलवंत यादव, बालेश्वर यादव, सोनू यादव, सन्नी यादव, संतोष गुप्ता, बिट्टू यादव, पवन पाल, राकेश सिंह, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।