फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Agency management complained to the DM, demanding action

Gorakhpur News: गैस एजेंसी संचालक ने जनप्रतिनिधि पर धमकी और दबाव बनाने का लगाया आरोप

Sun, 19 Apr 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Agency management complained to the DM, demanding action
गोरखपुर। शहर में एक गैस एजेंसी संचालक ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूरज गैस एजेंसी के संचालक पीके सिंह ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने कार्यालय में ग्राहकों के कार्य निपटा रहे थे, तभी एक व्यक्ति बंद पड़े एलपीजी कनेक्शन को बिना जरूरी दस्तावेज के चालू कराने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की ओर से नियमों का हवाला देकर आवश्यक कागजात मांगे जाने पर उक्त व्यक्ति नाराज हो गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद एक जनप्रतिनिधि अपने गनर और 12-15 समर्थकों के साथ एजेंसी पर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एजेंसी बंद कराने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीके सिंह के अनुसार, विरोध करने पर जनप्रतिनिधि ने उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। संचालक का यह भी आरोप है कि उन पर जबरन कनेक्शन ट्रांसफर करने और पांच भरे सिलिंडर घर पहुंचाने का दबाव बनाया गया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed