फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   after wife death shock husband also died at gorakhpur, funeral

पत्नी की मौत के सदमे में चली गई पति की भी जान, एक चिता पर दंपती का दाह संस्कार

Fri, 03 Jan 2020 10:32 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 03 Jan 2020 10:32 PM IST
सार

  • साठ साल साथ जिए, साथ ही दुनिया छोड़ गए
  • नंदानगर में पत्नी की मौत के सदमे में गई पति की भी जान
  • एक चिता पर बुजुर्ग दंपती के शवों का हुआ दाह संस्कार

विज्ञापन
after wife death shock husband also died at gorakhpur, funeral
हरिराम चौधरी और उनकी पत्नी रेशमा चौधरी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदानगर के गोकुलपुरम में पत्नी की मौत का सदमा न सह पाने वाले पति ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ बुजुर्ग दंपती की अर्थियां उठीं, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। राजघाट में एक ही चिता पर दोनों शवों का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन


हरिराम चौधरी (85) और उनकी पत्नी रेशमा चौधरी (83) नंदानगर के गोकुलपुर में रहते थे। उनके दो पुत्र हैं। सभी की शादी हो चुकी है। परिवार और पड़ोस के लोगों ने बताया कि हरिराम और उनकी पत्नी के दाम्पत्य जीवन की लोग मिसाल देते थे। साठ साल से दंपती साथ थे। दोनों लोग अक्सर लोगों से कहते थे कि अगर उनकी मौत एक साथ हो जाए तो उनकी अर्थियां साथ उठाकर एक ही चिता पर दाह संस्कार किया जाए।
विज्ञापन


हरिराम चौधरी सेना से इंजीनियरिंग सर्विसेज से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पुत्र विजय चौधरी और विनय चौधरी नंदानगर में ही व्यापारी हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार को दिन में रेशमा देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनको घर ले जाकर सेवा करने की सलाह दी। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे रेशमा देवी की मौत हो गई। उसके एक घंटा बाद ही हरेराम चौधरी की भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed